मुख्यपृष्ठसमाचारबेस्ट कर्मचारियों ने दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी!

बेस्ट कर्मचारियों ने दी बेमियादी हड़ताल की चेतावनी!

सामना संवाददाता / मुंबई

आर्थिक तंगी से जूझ रही बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। बेस्ट के पास अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया वेतन और प्रोविडेंट फंड के भुगतान के लिए भी पैसा नहीं बचा है। ऐसे में अब बेस्ट के वर्तमान और पूर्व कर्मचारी अपने हक के लिए एकजुट हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, बेस्ट के करीब एक दर्जन संगठनों ने मिलकर ‘एक्शन कमेटी’ बनाई है।
कमेटी ने सोमवार, ८ जून को कामगारों की बैठक बुलाई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में बेस्ट की खराब आर्थिक स्थिति, घटती बसों की संख्या, बसों की जर्जर हालत और बिना उचित प्रशिक्षण के कांट्रैक्ट पर चल रही बसों व ड्राइवरों के मुद्दे पर चर्चा हुई। एक्शन कमेटी ने पैâसला किया है कि यदि १८ जून २०२७ तक कर्मचारियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी।
नाम न छापने की शर्त पर एक कमेटी सदस्य ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में अधिकारियों की मनमानी के कारण बेस्ट आर्थिक संकट में फंस गई है। बेस्ट के परिवहन विभाग की आय लगातार घट रही है।

अन्य समाचार