उत्तराखंड के ऋषिकेश के एक होटल में मिस ऋषिकेश के ऑडिशन के दौैरान हुए भारी हंगामे का वीडियो सामने आया है। हिंदू संगठनों के लोगों ने संस्कृति का हवाला देकर लड़कियों के छोटे कपड़ों पर आपत्ति जताई। एक प्रतिभागी ने कहा, `आप हैं कौन? आप शराब-सिगरेट बंद करवाओ। दुकानों पर छोटे कपड़ों की बिक्री बंद करवा दो। मैं पहनना छोड़ दूंगी।’
