सुरेश गोलानी / मुंबई
-नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला
इंसानियत को कलंकित करने वाली इस घटना के कारण शहर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और विरोधी दलों के बीच भाजपा के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने न सिर्फ अनिता पाटील के इस्तीफे की बल्कि उनको इस मामले में सह-आरोपी बनाने की मांग की है। ज्ञात हो कि मीरा-भायंदर मनपा में वार्ड क्रमांक १२ से ६० वर्षीय भाजपा नगरसेवक लक्ष्मण गणपत जंगम के खिलाफ पिछले महीने मीरा रोड पुलिस स्टेशन में ४० वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता का बलात्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अब देखना होगा कि अपने आपको देश की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता आरोपों से कलंकित पदाधिकारियों और उनके रिश्तेदारों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते है या फिर हमेशा की तरह उनके पाप धोने हेतु वाशिंग मशीन का इस्तेमाल होता है।
नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, अपहरण और मारपीट के आरोप में काशीमीरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार हुए ५० वर्षीय आरोपी को सत्र न्यायालय ने १४ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ज्ञात हो कि आरोपा मीरा-भायंदर महानगरपालिका में पेंकरपाड़ा इलाके से भाजपा की नगरसेविका और महिला एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पर विराजमान-अनिता पाटील का छोटा भाई है। चव्हाण के खिलाफ काशीमीरा पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, अपहरण और मारपीट के आरोप में भारतीय न्याय संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, २०१२ यानी पॉक्सो के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे ५ जून को गिरफ्तार कर लिया था। ५ दिन की पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक और खुलासा हुआ था। आरोप है कि २०११ में जब पीड़िता ५वीं कक्षा की छात्रा थी तब राजेश के बड़े भाई मनपा विद्यालय के शौचालय में उसके साथ लैंगिक शोषण और दुष्कर्म का वीडियो बनाया था। बड़े भाई के देहांत के पश्चात आरोपी ने अपने भाई द्वारा चित्रित वीडियो उसके पास होने का दावा करके नाबालिग के साथ २० मई २०२४ से अप्रैल २०२६ के बीच उसे ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक शोषण किया।
