मुख्यपृष्ठअपराधहरिद्वार में भाजपा नेत्री की हैवानियत अपनी ही नाबालिग बेटी का कराया...

हरिद्वार में भाजपा नेत्री की हैवानियत अपनी ही नाबालिग बेटी का कराया गैंगरेप!

कार में ५ घंटों तक हुई दिंरदगी, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड के हरिद्वार से ममता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही प्रेमी और दोस्तों से अपनी नाबालिग बेटी का सामूहिक बलात्कार करवाया। यह महिला कोई आम नहीं बल्कि भाजपा की पदाधिकारी है। फिलहाल भाजपा ने महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस ने इस घटना का पर्दाफाश करते हुए महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रानीपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़िता से पूछताछ और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया करीब पांच घंटे तक चली।
पुलिस ने बताया कि महिला भाजपा में किसी पदाधिकारी पद पर रह चुकी है। महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। महिला अपने पति से अलग प्रेमी और बेटी के साथ रहती थी। जबकि बेटा पिता के साथ रहता है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने बताया कि उसकी मां और मां का प्रेमी उसे घुमाने के बहाने कार में लेकर गए। बेटी के पिता ने बताया कि पत्नी अपने प्रेमी सुमित पटवाल व उसके दोस्त शुभम के साथ भेल स्टेडियम की तरफ गई। जहां शराब पीकर दोनों ने उसकी पत्नी की सहमति पर नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर जबरन उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि आगरा, वृंदावन व हरिद्वार के होटल में भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। किसी को कुछ बताने पर बेटी व पिता की हत्या करने की धमकी दी गई। पुलिस की मानें तो महिला नेत्री पति से कुछ महीनों पहले झगड़ा करने के बाद बेटी को अपने साथ ले गई थी। बेटी को साथ ले जाने की मंशा से पति भी बेखबर था।
बेटी को घुमाने के बहाने ले गई थी `कुमाता’
सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात ये रही कि जनवरी में रात के समय मां उसे घुमाने के बहाने अपने दोस्तों के साथ कार में लेकर गई। जहां पहुंचते ही उसने कार में पीछे की तरफ उसे दोनों दोस्तों को सौंप दिया। बच्ची रोती-बिलखती रही और उसने मां के सामने भी ऐसा न करने की गुहार की। मगर मां ने साफ कह दिया कि ये सब करना ही पड़ेगा।

अन्य समाचार