बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीया मिर्जा एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार मामला फिल्मों का नहीं, बल्कि कपड़ों और इतिहास का है। कृति सेनन के विज्ञापन विवाद पर बात करते हुए दीया ने भारतीय पहनावे और पुराने दौर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साड़ी के साथ ब्लाउज पहनने की परंपरा हमेशा से ऐसी नहीं थी और मुगल दौर की कलाकृतियों में महिलाओं के अलग तरह के परिधान दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि कपड़ों को लेकर आखिर इतना विवाद क्यों हो रहा है। हमारे देश में तो साड़ी के नीचे ब्लाउज पहनने का कभी कल्चर ही नहीं था। तो फिर इससे संस्कृति वैâसे खराब हो रही है? बस फिर क्या था, सोशल मीडिया यूजर्स ने दीया के बयान को पकड़ लिया और इतिहास की क्लास लगा दी।
