मुख्यपृष्ठस्तंभवाह री बियांका!

वाह री बियांका!

अमेरिकन रैपर कान्ये वेस्ट की पत्नी तथा मॉडल बियांका सेंसोरी को तो आप जानते ही होंगे । वही जो अपने पति के साथ पिछले ग्रैमी अवॉर्ड में ट्रांसपरेंट ड्रेस पहन कर पहुंच गई थी। लोग देखकर चौंक गए। इस कपल की चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। वैसे बियांका को शौक है कपड़े न पहनने का। वो सार्वजनिक जीवन में भी अपने पति के साथ ऐसे कपड़ों में दिखाई दे जाती है जिसे देखकर आंखे फटी रह जाएं। अब एक नए विज्ञापन फिल्म में तो उसने गजब कर दिया। इस फिल्म को देखकर उसके फैंस ही उसे न जाने क्या-क्या कहने लगे हैं। दरअसल, वो ऐसी फिल्म है जिसके फोटो उसने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं मगर यहां उसे दिखाना भी ठीक नहीं है। दरअसल, उसने एक विचित्र नए स्व-निर्देशित वीडियो में एक गाय का दूध दुहते हुए रेसी पोशाक पहनी है। इस ऑस्ट्रेलियाई मॉडल ने अपने पति कान्ये वेस्ट के साथ वीडियो का निर्देशन और अभिनय किया। इसमें यीजी आर्किटेक्ट को एक पर्वतीय सेटिंग में गाय के पास बारस्टूल पर बैठे देखा जा सकता है। बियांका, ३१ ने सेक्सी सफेद लेस अंडरवियर, ऊंचे हील्स पहना था और उनके ब्रुनेट बाल लो पिगटेल्स में है। एक उत्तेजक व अश्लील अंदाज में दोनों पति-पत्नी ने भी शॉट्स दिए हैं। डेढ़ मिनट लंबे इस क्लिप के साथ उसने पोस्ट किया। लोगों ने आलोचना की है मगर उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि वो यही चाहते थे ।
सनसनी गर्ल ग्रुप में पंजाबी तड़का
भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री और ग्लोबल के-पॉप के फैंस के लिए एक बेहद खुश कर देने वाली खबर है। मशहूर भारतीय सिंगर-सॉन्गराइटर गुरु रंधावा ने ग्लोबल के-पॉप सनसनी गर्ल ग्रुप के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ने मिलकर उसके हिट ट्रैक ‘बूमपाला’ का एक शानदार रीमिक्स वर्जन तैयार किया है, जो सोशल मीडिया और म्यूजिक चार्ट्स पर तहलका मचा रहा है। यह पहला मौका है जब गुरु रंधावा ने किसी के-पॉप आर्टिस्ट के साथ काम किया है, जिससे भारत और दक्षिण कोरिया के म्यूजिक लवर्स के बीच जबरदस्त उत्साह है। पिछले दिनों रिलीज़ हुआ ‘यह गाना, ले सेरफीम के दूसरे स्टूडियो एल्बम ‘प्योरफ्लो पार्ट १ के ओरिजिनल गाने का नया वर्जन है। लैटिन हाउस साउंड पर आधारित और दुनियाभर में मशहूर हिट गाने ‘मेकारेन’ के एलिमेंट्स को शामिल करते हुए, इस रीमिक्स में गुरु रंधावा का खास पंजाबी-पॉप अंदाज भी जोड़ा गया है, इसमें पंजाबी तड़का भी है।

-सीमा श्रीवास्तव

अन्य समाचार