गाबा टेस्ट मैच के पहले दिन जहां जो रूट ने यादगार शतक लगाया, वहीं मिचेल स्टार्क ने लगातार दूसरे टेस्ट में ६ विकेट के कमाल से जमकर वाहवाही लूटी। लेकिन ब्रिसबेन टेस्ट मैच के पहले दिन एक ऐसा भी पल आया, जब ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स वैâरी ने टक्कर लगने के बावजूद एक हैरतअंगेज वैâच को लपक कर टीम को बड़ी सफलता दिला दी। इंग्लैंड की पारी के ६७वें ओवर में मिचेल स्टार्क के ओवर की दूसरी गेंद बाउंसर थी और उसे गस एटकिंसन ने हुक कर दिया। लेकिन बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद विकेट के पीछे हवा में ऊंची उठ गई। वैâच का मौका बना तो विकेटकीपर एलेक्स वैâरी और पहली स्लिप में तैनात मार्नस लाबुशेन ने दौड़ लगा दी। करीब १५-२० मीटर पीछे दौड़ने के बाद दोनों गेंद पकड़ने के लिए हवा में उछले, लेकिन इस दौरान लाबुशेन ने वैâरी को टक्कर मार दी एक पल के लिए लोगों को लगा कि वैâच ड्रॉप हो गया, लेकिन वैâरी ने वैâच लपक लिया और टक्कर के बावजूद उन्होंने गेंद को अपने ग्लव्स से बाहर नहीं आने दिया।
