मुख्यपृष्ठग्लैमरदोनों पतियों को रंगेहाथ पकड़ा!

दोनों पतियों को रंगेहाथ पकड़ा!

श्वेता ने दावा किया कि उन्होंने अपने दोनों पूर्व पतियों-राजा चौधरी और अभिनव कोहली को कथित तौर पर उन्हें धोखा देते हुए खुद पकड़ा था

श्वेता के खुलासे से मचा हड़कंप
‘ट्रेटर्स २’ का ट्रेलर सामने आते ही श्वेता तिवारी सुर्खियों में हैं। शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। श्वेता ने दावा किया कि उन्होंने अपने दोनों पूर्व पतियों-राजा चौधरी और अभिनव कोहली को कथित तौर पर उन्हें धोखा देते हुए खुद पकड़ा था। यही वजह रही कि उनकी दोनों शादियां लंबे समय तक नहीं चल सकीं। राजा चौधरी से तलाक के बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया। वहीं, उनकी बेटी पलक तिवारी अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं। पलक सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आ चुकी हैं। उनके नाम को सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ भी जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य समाचार