बिग बॉस २० के घर में राशन टास्क के दौरान माही विज और मैरी कॉम के बीच ऐसा घमासान हुआ कि बात मेकअप से लेकर किचन तक पहुंच गई। घर में सबसे कम योगदान देने वाले सदस्य का नाम पूछे जाने पर माही काफी देर सोचती रहीं। फिर उन्होंने कहा- ‘उनका नाम क्या है?’ उदिति के पूछने पर माही बोलीं- ‘किक बॉक्सर।’ यानी उन्हें मैरी कॉम का नाम तक याद नहीं आया! बस फिर क्या था, मैरी का पारा चढ़ गया। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, ‘खाना बंद हो जाएगा तो पता चलेगा किचन क्या होता है। इधर मेकअप करके सुंदर-सुंदर बनकर कुछ नहीं होता।’ मैरी ने आगे माही के योगदान पर सवाल उठाते हुए कहा कि घर चलाना सिर्फ तैयार होने से नहीं होता। माही भी कहां पीछे हटने वाली थीं! उन्होंने चेतावनी दी कि बहस में उनके परिवार को न घसीटा जाए। माही बोलीं कि वे भी देश का गौरव हैं और मेहनत करके यहां पहुंची हैं। जवाब में मैरी ने भी साफ कर दिया कि अपनी उपलब्धियों की तुलना मेरी उपलब्धियों से मत करो!
