सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबईकरों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए तैयार विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट ब्रिज के उद्घाटन से पहले ही नामकरण को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। सवाल यह है कि मुंबई की जनता को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए बनाए गए पुल को लेकर राजनीतिक दलों के बीच नामकरण को लेकर विवाद हो गया है विद्याविहार रेलवे स्टेशन के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाला करीब 650 मीटर लंबा, दो लेन का यह पुल 18 अक्टूबर को उद्घाटित होने वाला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने की योजना है,लेकिन पुल शुरू होने से पहले ही इसके नाम पर सियासत गरमा गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने पुल का नाम पद्मश्री नाना पाटेकर के नाम पर रखने की मांग की है। हाल ही में शिवसेना का प्रतिनिधि मंडल ने मेयर से मुलाकात कर अपनी बात रखी। दूसरी ओर भाजपा विधायक पराग शाह ने कैप्टन स्मित मच्छर के नाम पर पुल का नाम रखने का प्रस्ताव दिया है। दोनों मांगों के बीच नामकरण का मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।
