राधेश्याम सिंह
विरार। वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 की टीम ने दो आरोपी को देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में आरोपी को नालासोपारा पूर्व स्थित धानीवबाग तालाब के पास चिमा पाटील एजुकेशन इंस्टिट्यूट के मुख्य द्वार से पकड़ा गया। पकड़ा गया आरोपी नसरुद्दीन मोहम्मद शरीफ खान (31) नालासोपारा पूर्व का निवासी है। आरोपी के पास से 50,600 रुपये कीमत का पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने इस मामले में अवैध हथियारों की जांच में शामिल दूसरे आरोपी कृष्णा रामचंद्र चव्हाण (31), निवासी सातिवली को भी हिरासत में लिया है। नसरुद्दीन के खिलाफ वालीव और पेल्हार पुलिस स्टेशनों में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।इस मामले में पेल्हार पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 699/2025 के तहत भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 3, 25 और 27 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए पेल्हार पुलिस के हवाले कर दिया गया है।यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच-2 वसई के पुलिस निरीक्षक अविराज कुराड़े और उनकी टीम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
