मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति में समन्वय का संकट!..सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी सीएम गायब

महायुति में समन्वय का संकट!..सूखा राहत बैठक से दोनों डिप्टी सीएम गायब

 सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति के बीच महायुति सरकार के भीतर समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में वर्षा सरकारी आवास पर सूखा राहत की समीक्षा के लिए बैठक हुई, लेकिन इस बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों को आमंत्रित नहीं किया गया। इसे लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
आखिर सूखे जैसी गंभीर स्थिति में राहत कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक से दोनों उपमुख्यमंत्रियों को दूर क्यों रखा गया? क्या यह मुख्यमंत्री कार्यालय की प्रशासनिक चूक थी या फिर महायुति के भीतर समन्वय और आपसी विश्वास की कमी इसकी वजह है?
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नई दिल्ली में हुई बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति का मुद्दा उठाया था। उन्होंने सूखाग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग की थी। वहीं, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कृषि मंत्री दत्ता भरणे के साथ सूखे की स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश भी दिए थे।

अन्य समाचार