मुख्यपृष्ठनए समाचार‘सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है!'

‘सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है!’

-राहुल गांधी की मुख्य चुनाव आयुक्त को सलाह
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ज्ञानेश कुमार के पास गवाह बनने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है, क्योंकि उन्होंने अपराध किया है। राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से कोई से कोई मैसेज आया है, तो उन्होंने कहा हां उनकी ओर से मैसेज आते हैं। राहुल ने आगे कहा कि ज्ञानेश कुमार को उनका जवाब था, ‘सरकारी गवाह बन जाओ। तुमने अपराध किया है और सच कहूं तो, तुम मुख्य अपराधी नहीं हो। तुमने गलती की है। तुम इस गलती के पीछे का मुख्य दिमाग नहीं हो।’ हालांकि राहुल ने उन मैसेज के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी, जिसका वह दावा कर रहे थे।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा करके बड़ी राजनीतिक गलती कर रही है, क्योंकि इससे विपक्ष को चुनाव प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग को लेकर अपने सवाल देश के सामने रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार को जितनी अधिक सुरक्षा दी जाएगी, विपक्ष के लिए उनके पीछे मौजूद राजनीतिक और प्रशासनिक जवाबदेही के सवालों को उठाना उतना ही आसान होगा। उनका उद्देश्य इस मामले को जनता के सामने लाना और कथित वोट चोरी को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग करना है।

अन्य समाचार