मुख्यपृष्ठनए समाचारमहायुति सरकार की महाक्रूरता...गोद में बिलखते बच्चे के साथ मां को पुलिस...

महायुति सरकार की महाक्रूरता…गोद में बिलखते बच्चे के साथ मां को पुलिस ने वैन में ठूंस दिया!

-संजय राऊत ने साझा की तस्वीर
-घेरे में गृहमंत्री फडणवीस की पुलिस

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र में लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की महा क्रूर कार्रवाई को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। गोद में बच्चा लिए एक महिला को पुलिस वैन में जबरन ठूंसने की कोशिश करती पुलिसकर्मी की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने यह तस्वीर साझा करते हुए महाराष्ट्र के गृह विभाग और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है।
रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के एसआईआर के विरोध में मुंबई के शिवाजी पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की। इसी कार्रवाई के बीच गोद में बच्चा लिए एक महिला को पुलिस वैन में चढ़ाने की कोशिश की तस्वीर प्रसारित हुई, जिसने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में ला दिया।
संजय राऊत ने तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यह दृश्य महाराष्ट्र के गृह विभाग की संवेदनहीनता को सामने लाता है। उन्होंने तस्वीर में दिखाई देने वाली मां और बच्चे की स्थिति का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वाले नागरिकों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। राऊत ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सरकारों पर भी निशाना साधा।

अन्य समाचार