मुख्यपृष्ठनए समाचारवोट चोर मोदी-शाह को सत्ता से बेदखल करो!

वोट चोर मोदी-शाह को सत्ता से बेदखल करो!

-ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी तक नहीं रुकेगा आंदोलन, कांग्रेस की चेतावनी

सामना संवाददाता / मुंबई

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में आंदोलन शुरू किया है। यह आजादी की दूसरी लड़ाई है। लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे इस संघर्ष को कुचलने का संकल्प तानाशाह ने लिया है। आंदोलन को दबाकर वोट चोरी को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार नहीं किया जाता और वोट चोर रंगा-बिल्ला को सत्ता से बेदखल नहीं किया जाता, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। यह चेतावनी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने दी है।
दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर के विपक्षी दल एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं। इधर, मुंबई में भी कांग्रेस पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। दादर स्थित कांग्रेस के मुख्यालय तिलक भवन परिसर में पदाधिकारियों ने आंदोलन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, भाजपा और मोदी-शाह के खिलाफ नारे लगाए गए। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की मदद से भाजपा ने वोट चोरी की है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के कृत्य को देशद्रोह जैसा बताते हुए आरोप लगाया कि वोट चोरी में वे कठपुतली हैं और इसके असली सूत्रधार रंगा-बिल्ला हैं।

अन्य समाचार