मुख्यपृष्ठग्लैमर‘पतिदेव... जवाब दीजिए'

‘पतिदेव… जवाब दीजिए’

पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी ने आखिरकार सिंगर और रैपर बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि कर दी है। पिछले कुछ समय से दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं। बताया जा रहा था कि मार्च में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी, लेकिन किसी ने भी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की थी। अब ईशा ने सोशल मीडिया पर अपने पैंâस के साथ बातचीत के दौरान इस खबर पर मुहर लगा दी है। इंस्टाग्राम पर आयोजित ‘कुछ सवाल, कुछ जवाब’ सत्र में एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि अगर उनकी शादी हो चुकी है तो वे और बादशाह एक-दूसरे को फॉलो क्यों नहीं करते। इस पर ईशा ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि इस सवाल का जवाब उनके पति बादशाह को देना चाहिए। उन्होंने बादशाह को टैग भी किया। टैग करते हुए लिखा है, ‘पतिदेव दर्शकों के कुछ सवाल हैं। कृपया उन्हें जल्द से जल्द जवाब दीजिए’। वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में ईशा ने बादशाह के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर साझा की, जिससे उनकी शादी की पुष्टि हो गई।

अन्य समाचार

नाराजगी