मुख्यपृष्ठनए समाचारफिरंगियों को अपना दीवाना बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका की वापसी

फिरंगियों को अपना दीवाना बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका की वापसी

जी हां, हमारी मिसेस चटर-पटर के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनस के सभी चाहनेवालों के लिए ये सबसे बड़ी खुशखबरी आई है कि हॉलीवुड के साथ फिरंगियों को अपना दीवाना बना चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा फिल्म के साथ बॉलीवुड फिल्म में एक बार फिर नजर आनेवाली हैं। वैसे वर्ष २०१३ में आई फिल्म ‘गोलियों की रास लीला-राम लीला’ में एक आइटम नंबर के साथ बनी प्रियंका-संजय की जोड़ी ‘मैरी कॉम’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ के साथ मजबूत होती गई। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज पर पैनी नजर रखनेवाली हमारी मिसेस चटर-पटर का यह भी कहना है कि उनका ये रिश्ता सिर्फ प्रोफेशनल नहीं, बल्कि पर्सनल भी है। वैसे जब-तब भारत आती-जाती प्रियंका चोपड़ा, पिछली बार जहां शोनाली बोस की बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काय इज पिंक’ में नजर आई थीं, वहीं संजय इस वक्त रणबीर, आलिया और विक्की कौशल के साथ पीरियड ड्रामा फिल्म ‘लव एंड वार’ में व्यस्त हैं। तो जब तक यह फिल्म खत्म न हो जाए, तब तक प्रियंका की बॉलीवुड वापसी के लिए दिल पर हाथ रखकर इंतजार कीजिए।

अन्य समाचार