-ईशान-चांदनी के अलगाव पर बोले यूजर्स
ईशान खट्टर की लव लाइफ में इन दिनों जबरदस्त मसाला देखने को मिल रहा है। करीब तीन साल तक चांदनी बैंज के साथ रिश्ते की खबरों में रहे ईशान अब उनसे अलग होने को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते जुदा कर लिए हैं। हालांकि इस ब्रेकअप पर दोनों की तरफ से अभी कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। उधर, सारा अर्जुन के साथ ईशान की बढ़ती नजदीकियों ने गॉसिप का तड़का और तेज कर दिया है। दोनों ने हाल ही में एक एड फिल्म में साथ काम किया, जहां उनकी बॉन्डिंग और सहज केमिस्ट्री ने खूब ध्यान खींचा। बस फिर क्या था, बॉलीवुड गलियारों में नई-नई कहानियां उड़ने लगीं। क्या सारा की एंट्री ने चांदनी और ईशान की तीन साल पुरानी कहानी पर फुल स्टॉप लगा दिया? फिलहाल ये सिर्फ चर्चाएं हैं, लेकिन गॉसिप बाजार जरूर गर्म है। सोशल मीडिया पर ईशान खट्टर और सारा अर्जुन की बढ़ती नजदीकियों को लेकर खूब गॉसिप हो रही है। यूजर्स का कहना है कि सारा की एंट्री के बाद ही ईशान-चांदनी के रिश्ते में दरार आई और तीन साल पुरानी लव स्टोरी टूट गई।
