मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिलायंस क्लब प्रयागराज गौरव के अध्यक्ष बने डॉ आशीष

लायंस क्लब प्रयागराज गौरव के अध्यक्ष बने डॉ आशीष

राजेश सरकार / प्रयागराज

लायंस क्लब प्रयागराज गौरव का इंस्टॉलेशन समारोह शहर के एक होटल में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। इस अवसर पर क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट डॉक्टर आरके सिंह ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्षता लायंस नागेंद्र सिंह ने किया। अध्यक्ष पद का दायित्व डॉक्टर आशीष त्रिपाठी, सचिव का अनिल विश्वकर्मा तथा कोषाध्यक्ष का दायित्व सुनील गुप्ता को सौंपा गया। वहीं मास्टर ऑफ सेरेमनी डॉ. संजय तिवारी एवं लायन हिमांशु गुप्ता रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अर्पण दुबे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह का शुभारंभ लायन डॉ क्षितिज शर्मा ने किया। इंस्टालिंग अफसर लायन उदय चांदनी ने सभी को पद ग्रहण कराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में लायन डॉ विवेक मिश्रा सीएमओ शाहजहांपुर ने शिरकत की। उपमंडल अध्यक्ष लायन उमेश चंद कक्कड़ ने नए सदस्यों को शपथ ग्रहण कराया। समारोह में लायन डॉ संगम लाल विश्वकर्मा डॉ पुष्पेंद्र शालिनी, नीलम, सीमा, अल्का, पंकज मलिक, ऋषभ, अभिषेक, शगुन, शाश्वत अरुणिमा, आदि मौजूद रहे।

अन्य समाचार