मुख्यपृष्ठग्लैमरस्टार्स के कुत्तों का भी मेकअप आर्टिस्ट!.. दयानंद ने खोला बॉलीवुड का...

स्टार्स के कुत्तों का भी मेकअप आर्टिस्ट!.. दयानंद ने खोला बॉलीवुड का ‘पॉश’ राज

बॉलीवुड स्टार्स के नखरों और भारी-भरकम एंटूरेज को लेकर इन दिनों खूब चर्चा है। अब ‘सीआईडी’ फेम दयानंद शेट्टी ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे-भाई, ये कैसी स्टारडम! बातचीत में दयानंद ने बताया कि कुछ स्टार्स अपने पालतू कुत्तों को भी सेट पर लाते हैं। उनके लिए बाकायदा नैनी रखी जाती है, जो उन्हें घुमाने से लेकर खाना खिलाने तक का काम करती है। इतना ही नहीं, कुत्ते को डिजाइनर कपड़े पहनाए जाते हैं, धूप का चश्मा लगाया जाता है और जनाब का मेकअप तक कराया जाता है! दयानंद ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह कुत्ता तो सच में किस्मत वाला है। वहीं, बॉलीवुड के बढ़ते एंटूरेज कल्चर पर पहले भी कई फिल्ममेकर्स सवाल उठा चुके हैं। यानी स्टार्स की टीम बड़ी हो या पालतू की, बॉलीवुड में ठाठ कम नहीं होने चाहिए!

अन्य समाचार