मुख्यपृष्ठखेलफैंस का ‘विराट’ सवाल

फैंस का ‘विराट’ सवाल

अपने मनपसंद क्रिकेटर्स की हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए पैंâस हमेशा उत्सुक रहते हैं। वे क्या खाते, क्या पीते और क्या पहनते हैं आदि-इत्यादि चीजों पर उनकी पैनी नजर रहती है। दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के दोनों मुकाबले में शानदार शतकीय पारी जड़नेवाले विराट कोहली के रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, जिसमें उनके अंडरवियर का कुछ हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल, मैच के बीच सपोर्ट स्टाफ का शख्स कोहली का टी-शर्ट उठाकर उनकी पीठ साफ करता है और इसी बीच उनका थोड़ा सा दिखाई देनेवाला अंडरवियर पैंâस के बीच शोध का विषय बन गया कि विराट किस ब्रांड का अंडरवियर पहनते हैं। विराट के अंडरवियर की तस्वीर वायरल होते ही पैंâस इस बात की खोज में लग गए कि विराट का अंडरवियर किस ब्रांड का है, वहीं उनके कुछ चाहनेवालों ने अपने दिमागी घोड़े को दौड़ाते हुए कयास लगाया कि विराट ‘अंडर आर्मर’ कंपनी का अंडरवियर पहने हुए हैं।

अन्य समाचार