मुख्यपृष्ठनए समाचारपहले बेदम पीटा, नाखून निकाले फिर उंगलियां काटी! ...इंस्टाग्राम पर लाइव टॉर्चर...

पहले बेदम पीटा, नाखून निकाले फिर उंगलियां काटी! …इंस्टाग्राम पर लाइव टॉर्चर कर ३ लड़कियों का मर्डर

-अर्जेंटीना से सामने आई रूह कंपा देनेवाली घटना

अर्जेंटीना से एक रूह कंपा देनेवाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां तीन लड़कियों को पहले बेदम पीटा गया, उनके हाथों के नाखून उखाड़े गए इसके बाद तीनों की उंगलियां काटी गईं। इसके बाद इंस्टाग्राम पर टॉर्चर के साथ तीनों का मर्डर किया गया। मृतक लड़कियों के नाम हैं लारा गुटिरेज (१५ साल) और ब्रेंडा डेल कास्टिलो और मोरेना वेरदी (दोनों २० साल की चचेरी बहनें)। ये तीनों १९ सितंबर को एक पार्टी में जाने के बाद लापता हो गई थीं। पांच दिन बाद पुलिस को उनके शव एक घर के पीछे जमीन में दबे मिले। पुलिस की जांच में पता चला है कि इन लड़कियों को पहले बहुत बुरी तरह पीटा गया। उनके नाखून निकाले गए, उंगलियां काट दी गईं और फिर उन्हें मार दिया गया। कहा जा रहा है कि यह काम एक ड्रग गैंग ने किया क्योंकि उन्हें शक था कि इन लड़कियों ने उनसे ड्रग्स चुराई थी। एक वीडियो में गैंग का सरगना कहता है, जो मुझसे ड्रग्स चुराएगा, उसका यही हाल होगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पूरी घटना एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव की गई थी, लेकिन इंस्टाग्राम की कंपनी मेटा ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है। वे पुलिस की जांच में मदद कर रहे हैं। लड़कियों की हत्या के बाद हजारों लोग सड़कों पर उतरे। उन्होंने बैनर लेकर प्रदर्शन किया जिन पर लिखा था, हमारी जिंदगी की कोई कीमत नहीं? यह नार्को-फेfिमनिसाइड है यानी लड़कियों की हत्या ड्रग तस्करों ने की है।

घटना के बाद भारी गुस्सा, सड़कों पर उतरी जनता
अर्जेंटीना में तीन लड़कियों की बेरहमी से हत्या के बाद पूरे देश में दुख और गुस्सा है। ये हत्या इतनी भयानक थी कि लोगों का दिल दहल गया। हत्या और टॉर्चर का वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम लाइव किया गया, जिसे लगभग ४५ लोगों ने देखा। ये घटना सामने आने के बाद राजधानी ब्यूनस आयर्स समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। लोगों ने अर्जेंटीना की संसद तक मार्च निकाला।

अन्य समाचार