-पवन सिंह पर काजल राघवानी का गंभीर आरोप
भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों एक नया विवाद सुर्खियों में है। एक चर्चित रियलिटी शो के प्रोमो के बाद काजल राघवानी ने पवन सिंह को लेकर ऐसा दावा किया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। काजल के मुताबिक, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन सिंह के साथ उनका किसिंग सीन था, लेकिन उन्होंने इसे करने से साफ इनकार कर दिया। दावा है कि उनके इनकार के बाद पवन सिंह नाराज हो गए और शूटिंग छोड़कर सेट से चले गए। काजल ने कहा कि उन्होंने इंडस्ट्री में हमेशा सभी का सम्मान किया, लेकिन हर कोई उस सम्मान का हकदार नहीं होता।
