एशिया कप २०२५ के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता और इस जीत के हीरो बने तिलक वर्मा। जब टीम मुश्किल में थी और शुरुआती ४ ओवर में ३ विकेट गिर चुके थे, तब तिलक ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले संजू सैमसन और फिर शिवम दुबे के साथ अहम साझेदारियां कीं। तिलक ने ५३ गेंदों पर नाबाद ६९ रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिरी ओवर में भारत को १० रन चाहिए थे और तिलक ने हारिस रऊफ की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर मैच का रुख ही पलट दिया। इस छक्के के बाद कोच गौतम गंभीर का जोशीला रिएक्शन वैâमरे में वैâद हो गया, जिसमें वे डगआउट में टेबल पीटते नजर आए। तिलक की इस यादगार पारी और गंभीर के उत्साह ने टीम को प्रेरित किया और रिंकू सिंह ने विनिंग चौका लगाकर भारत को एशिया कप चैंपियन बना दिया।
