मुख्यपृष्ठअपराधग्वालियर पुलिस ने महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा... ऑमलेट...

ग्वालियर पुलिस ने महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा… ऑमलेट के टुकड़े ने कातिल तक पहुंचाया!

– बेवफाई के शक में बॉयफ्रेंड ने की थी गर्लफ्रेंड की हत्या

– एआई व डिजिटल पेमेंट ने खोली मर्डर की गुत्थी

ग्वालियर में ७ दिन पहले अर्धनग्न अवस्था में महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या के मोटिव और हत्यारे का पता लगा लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। महिला के हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका नया बॉयप्रâेंड ही निकला।
असल में ग्वालियर के नारायणविहार कॉलोनी के पास २९ दिसंबर को झाड़ियों में एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था। शव की हालत भी खराब थी, क्योंकि उसके चेहरे को पत्थर से कुचला गया था। ऐसे में ग्वालियर पुलिस के लिए महिला की पहचान और हत्या की गुत्थी सुलझाना किसी चैलेंज से कम नहीं था, लेकिन इस केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने फिजिकल और तकनीकी मशक्कत की और ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया। ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया, `पुलिस के लिए पहली चुनौती महिला की पहचान थी लेकिन उसका चेहरा बिगड़ा होने से ये बड़ी परेशानी की बात बन चुकी थी। लेकिन इसका तोड़ निकालते हुए पुलिस ने एआई की मदद ली और उसके चेहरे से मिलती-जुलती तस्वीर पुलिस को मिली। यहीं एक और पैâक्ट जो पुलिस को घटनास्थल से मिला था, उस पर भी एक टीम ने काम शुरू किया।
जब पुलिस ने शव बरामद किया था उस वक्त महिला के शव के पास पड़े उसके कपड़ों पर ऑमलेट का एक टुकड़ा मिला था। ऐसे में अंदाजा लगाया गया कि महिला ने हाल ही में ऑमलेट खाया होगा, जो आसपास से ही बनवाया गया होगा।’ ऑमलेट को सुराग मानकर पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र के २०० से ज्यादा अंडे की रेहड़ियों पर पूछताछ की।
चरित्र शक में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मार डाला
पुलिस ने जब सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया और पुलिस को बताया कि वह सुनीता के साथ ७ दिनों से रिलेशन में था। दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने लेकिन उसे शक था कि सुनीता का और भी लोगों से चक्कर था, जिसके बाद उसने गुस्से में घटना को अंजाम दिया।

अन्य समाचार