कहते हैं कि इंसान को बिना सोचे-समझे कोई वादा नहीं करना चाहिए, लेकिन अब यह बात ऑस्ट्रेलिया के महान ओपनर मैथ्यू हेडन को कौन समझाए। एशेज सीरीज २०२५ की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के ओपनर मैथ्यू हेडन ने शर्त लगाते हुए कहा था कि अगर इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट इस सीरीज में शतक नहीं लगा पाए तो वे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बिना कपड़ों के दौड़ लगाएंगे। खैर, ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार १३८ रन बनाकर रूट ने न केवल हेडन की इज्जत को नीलाम होने से बचा लिया, बल्कि हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने जो रूट को पिता की इज्जत बचाने के लिए शुक्रिया भी अदा किया था। खैर, बिना सोचे-समझे इस तरह का वादा करनेवाले हेडन की बेटी ने एक वीडियो में अपने पिता को धमकाते हुए कहा, ‘अगर मेरे पिता ने दोबारा ये बातें कहीं कि वह बिना कपड़ों के घूमेंगे तो मैं उन्हें पिता मानने से इनकार कर दूंगी।’
