-तनुश्री के नखरों का खुला चिट्ठा!
बॉलीवुड में बयानबाजी का तड़का एक बार फिर लग गया है। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पर अब अभिनेत्री और कोरियोग्राफर हेतल यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। हेतल के मुताबिक, फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में तनुश्री के साथ तीन गानों पर काम करने का अनुभव कुछ खास नहीं रहा। उनका दावा है कि तनुश्री सेट पर काम के बजाय छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाती थीं और रोमांटिक गाने की शूटिंग में भी टच करने पर आपत्ति जताती थीं। हेतल ने तो यहां तक कहा कि उनके रवैये से निर्माता-निर्देशक भी परेशान हो गए थे। तनुश्री ने पहले आरोप लगाया था कि बॉलीवुड ने उनके प्रोजेक्ट छीनकर करियर बर्बाद कर दिया। इस पर हेतल ने पलटवार करते हुए कहा कि काम के प्रति ईमानदारी होती तो आज यह नौबत नहीं आती। गोविंदा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ प्रोजेक्ट छिन सकते हैं, लेकिन मेहनत करने वालों का पूरा करियर कोई नहीं छीन सकता।
