टेस्ट क्रिकेट और टी-२० से ‘हिट मैन’ रोहित शर्मा ने भले ही संन्यास ले लिया हो, लेकिन वनडे मैच में वे अब भी धूम मचा रहे हैं। भारत और दक्षिण अप्रâीका के बीच खेले जा रहे तीन वनडे सीरीज के बीच रोहित का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें ऋषभ पंत के साथ रोहित एक क्यूट मोमेंट शेयर करते नजर आ रहे हैं। अपने बल्ले से दक्षिण अप्रâीका के खिलाफ पहले वनडे में धूम मचानेवाले रोहित का बल्ला भले ही दूसरे मैच में १४ रन पर थम गया हो, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो में रोहित जब डगआउट पर खड़े होते हैं, इसी बीच रोहित और पंत के बीच कुछ बातचीत होती है। दोनों की बातचीत अभी चल ही रही होती है कि इसी बीच ऋषभ अपने हाथ से रोहित की पलकों से टूटे बाल को उठाकर उनके हाथों पर रख उन्हें कोई विश मांगने के लिए कहते हैं। ऋषभ की बात मान बिना पल गंवाए रोहित न केवल विश मांगते हैं, बल्कि विश मांगने के बाद फूंक मारकर हाथों पर रखे उस बाल को उड़ा देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘रोहित ने २०२६ का वर्ल्ड कप जीतने की विश मांगी होगी।’ दूसरे ने लिखा, ‘रोहित ने ३ पिलर और उसके ऊपर रखा ग्लोब यानी वर्ल्ड कप मांगा होगा।’
