-`मेरा ओव्यूलेशन जबरदस्त हो रहा है, मैं अभी के अभी एक और बच्चा पैदा कर सकती हूं।’ उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने महज नौ महीने पहले ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।
-मेनोपॉज वाले तंज पर गुस्से में गौहर
रियलिटी शो `द अलायंस’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्ट्रेस गौहर खान का गुस्सा सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअसल, निखिल चिनापा ने एक पॉडकास्ट में गौहर के व्यवहार को मेनोपॉज और पेरीमेनोपॉज से जोड़ते हुए टिप्पणी कर दी। यह बात गौहर को बिल्कुल पसंद नहीं आई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर निखिल को जमकर फटकार लगाई और कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मुद्दों पर इस तरह की टिप्पणी करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। गौहर ने साफ कहा, `मेरा ओव्यूलेशन जबरदस्त हो रहा है, मैं अभी के अभी एक और बच्चा पैदा कर सकती हूं।’ उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने महज नौ महीने पहले ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है, इसलिए बिना जानकारी के ऐसे अनुमान लगाना गलत है। गौहर का यह तीखा जवाब अब सोशल मीडिया पर वायरल है और पैंâस भी इस बहस में खुलकर अपनी राय दे रहे हैं।
