जाह्नवी कपूर ने माना है कि एक स्टारकिड होने के कारण उन्हें शुरुआत में फेम आसानी से मिल गया, लेकिन एक एक्टर के तौर पर सम्मान पाना उनके लिए मुश्किल रहा। बातचीत में उन्होंने कहा था कि उन्होंने काफी काम किया, फिर भी उन्हें वह इज्जत महसूस नहीं हुई, जिसकी उन्हें चाहत थी। अब उनका नजरिया बदल गया है और उनका मानना है कि जब तक इंसान खुद को सम्मान नहीं देगा, दूसरों से सम्मान की उम्मीद नहीं कर सकता। एक्ट्रेस का कहना है कि खासकर महिलाओं में दूसरों से मान्यता पाने की चाहत होती है, लेकिन असली भरोसा खुद पर होना चाहिए। अब वह बाहरी राय की चिंता कम करती हैं और अपने काम पर ध्यान देती हैं। उन्होंने यह भी माना कि लोगों को पसंद आना उनके पेशे का हिस्सा है, लेकिन उनका लक्ष्य ईमानदारी से काम करना और एक बेहतर कलाकार व इंसान बनना है।
