मुख्यपृष्ठग्लैमरआई डोंट नो कार्तिक!

आई डोंट नो कार्तिक!

बॉलीवुड के हैंडसम कलाकारों में से एक कार्तिक आर्यन की गोवा में छुट्टियां मनाने के दौरान ‘मिस्ट्री गर्ल’ संग तस्वीरें क्या वायरल हुईं उनके अफेयर की अफवाहों से फिल्मी गलियारा गुलजार हो गया। लोग अभी उनके अफेयर की बातें नमक-मिर्च लगाकर एक-दूसरे को सुना ही रहे थे कि ‘मिस्ट्री गर्ल’ करीना कुबिलियूट ने अफवाहों की हवा निकालते हुए ऐसा पूर्णविराम लगाया कि कार्तिक संग उनके अफेयर की बातें करनेवाले लोग बगलें झांकने को मजबूर हो गए। करीना ने इन दावों को खारिज करते हुए लिखा, ‘मैं उसकी गर्लप्रâेंड नहीं हूं!’ इसके साथ ही कार्तिक संग उड़ रही खबरों से पीछा छुड़ाने के लिए करीना ने बड़ा बदलाव करते हुए अपने बायो में लिखा, ‘आई डोंट नो कार्तिक।’ खैर, करीना ने तो अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया, लेकिन कार्तिक इन अफवाहों पर कब पूर्णविराम लगाते हैं यह देखनेवाली बात होगी।

अन्य समाचार