करण जौहर की ‘कॉफी विद करण’ में इस बार सैफ अली खान और करीना कपूर की जोड़ी खूब रंग जमाने वाली है। सालों बाद साथ पहुंचे दोनों सितारों ने जहां अपनी हाजिरजवाबी से महफिल लूटी, वहीं एक ऐसा राज भी खोला जिसने सबको भावुक कर दिया। पिछले साल सैफ पर हुए चाकू से हमले को याद करते हुए करीना ने बताया कि उस खौफनाक रात का असर ऐसा था कि वे छह महीने तक ठीक से सो नहीं पार्इं। उन्होंने बताया कि उस वक्त वे सड़क पर चिल्लाते हुए बस यही कह रही थीं, ‘रुको, रुको!’ उधर, सैफ ने उस रात को अपनी जिंदगी की सबसे बुरी रात बताया। बच्चों के सामने हुए हमले और गंभीर चोटों के बावजूद खुद को संभालना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। बता दें, १६ जनवरी २०२५ को बांद्रा स्थित घर में घुसे हमलावर ने सैफ पर चाकू से वार किए थे।
