मुख्यपृष्ठस्तंभतहकीकात : दिल पर कब्जा, दौलत पर निशाना!..१० लाख फॉलोअर्स वाली मॉडल...

तहकीकात : दिल पर कब्जा, दौलत पर निशाना!..१० लाख फॉलोअर्स वाली मॉडल पर १.३९ करोड़ की उगाही का आरोप

 फिरोज खान

मुंबई और आस-पास के इलाकों में अब प्यार और भरोसे को ब्लैकमेलिंग का हथियार बनाकर करोड़ों रुपए वसूलने का कथित खेल सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर १० लाख से अधिक फॉलोअर्स रखने वाली एक चर्चित मॉडल के खिलाफ ठाणे के कापूरबावड़ी पुलिस थाने में १ करोड़ ३९ लाख रुपए की कथित उगाही का मामला दर्ज हुआ है। कारोबारी की शिकायत के मुताबिक, पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया गया और फिर बदनामी तथा बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर करोड़ों रुपए वसूले गए।
इस रिश्ते की कीमत कारोबारी को आलीशान फ्लैट, एमजी हेक्टर कार, बंगलुरु में संपत्ति, कार्यालय की जगह और बैंकॉक, वियतनाम, जॉर्जिया तथा बाकू की विदेश यात्राओं के खर्च के रूप में चुकानी पड़ी।
हनीट्रैप बना उगाही का हथियार
यह कोई अकेला मामला नहीं है। वर्ष २०२१ में कोल्हापुर के कारोबारी से कथित हनीट्रैप के जरिए ३.३० करोड़ रुपए वसूलने का मामला सामने आया था। २०२२ में कारोबारी से २४.८५ लाख रुपए की कथित वसूली के मामले में रियाज भाटी गिरफ्तार हुआ था। वहीं २०२५ में सूरत की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कीर्ति पटेल पर बिल्डर को हनीट्रैप में फंसाकर २ करोड़ रुपए की उगाही की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा था। सोशल मीडिया का ग्लैमर अब ब्लैकमेलिंग के संगठित कारोबार का नया चेहरा बन रहा है। पुलिस को ऐसे मामलों में सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और पर्दे के पीछे बैठे लोगों की भी जांच करनी चाहिए।

अन्य समाचार