मुख्यपृष्ठग्लैमररिश्ता खत्म या अभी बाकी है प्यार?..गौरव-आकांक्षा की मुलाकात ने उठाए सवाल!

रिश्ता खत्म या अभी बाकी है प्यार?..गौरव-आकांक्षा की मुलाकात ने उठाए सवाल!

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की लव स्टोरी में इन दिनों कहानी कम और सस्पेंस ज्यादा नजर आ रहा है। कभी तलाक की खबरें, कभी सोशल मीडिया से तस्वीरें गायब और अब गणपति पार्टी में अचानक आमना-सामना-भई, गॉसिप का मसाला तो पूरा तैयार है! एकता कपूर की गणपति पार्टी में गौरव और आकांक्षा दोनों पहुंचे। कैमेरा ने दोनों को एक ही फ्रेम में कैद किया, लेकिन साथ खड़े होकर भी दोनों के बीच बातचीत नजर नहीं आई। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर ‘इग्नोर किया या बस कैमरे से बच रहे थे?’ जैसी चर्चाएं शुरू हो गईं। लेकिन असली ट्विस्ट पार्टी के बाद आया। जब आकांक्षा से गौरव के बारे में पूछा गया तो मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा, ‘हम मिल भी लिए ऐसे कैसे नहीं मिलेंगे?’ अब इस एक लाइन ने ही पूरी गॉसिप को नई हवा दे दी। ऊपर से अकांक्षा का गौरव को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करना और तस्वीरें हटाना, जबकि गौरव का अब भी उन्हें फॉलो करना, फैंस के लिए ये मामला किसी टीवी सीरियल के ट्विस्ट से कम नहीं! अब दोनों के बीच रिश्ता किस मोड़ पर है, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया की अदालत में सवाल जरूर चल रहा है, कहानी खत्म है या अभी एक बड़ा ट्विस्ट बाकी है?

अन्य समाचार