मुख्यपृष्ठग्लैमरबॉलीवुड में काम मिलना मुश्किल

बॉलीवुड में काम मिलना मुश्किल

प्रियंका चोपड़ा आज की सबसे मशहूर भारतीय एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी नाम कमाया है। हाल ही में एक इवेंट में देसी गर्ल ने अपने बॉलीवुड के सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने करियर शुरू किया था, तब इंडस्ट्री में बाहरी लोगों के लिए काम पाना बहुत मुश्किल था। उन्होंने बताया कि साल २००० में एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीता, जिससे उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आने का मौका मिला। फिर २००२ में हिंदी और तमिल फिल्मों में काम शुरू किया। देसी गर्ल ने बताया कि उस समय बॉलीवुड में पहले से ही कई एक्टर्स, डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स का परिवारों से जुड़ाव होता था, जिससे नई और बाहर से आई एक्ट्रेसेस के लिए काम पाना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वह कहती हैं कि उन्हें फेल होना पसंद नहीं था, इसलिए वह लगातार मेहनत करती रहीं और आखिरकार सफलता हासिल की।

अन्य समाचार