मुख्यपृष्ठस्तंभगजबे है : `किस' पर इतनी किचकिच क्यों?

गजबे है : `किस’ पर इतनी किचकिच क्यों?

उमा सिंह

जी-७ समिट में दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं के बीच गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो रही है, युद्ध, अर्थव्यवस्था, महंगाई और ग्लोबल टेंशन लेकिन इंटरनेट को इन सब से क्या लेना-देना! उसे तो मसाला चाहिए। घर की दाल में थोड़ा कम तड़का चलेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर तो हर खबर में ‘एक्स्ट्रा मसाला’ चाहिए ही चाहिए। बस फिर क्या था, एक वायरल वीडियो आया। कौन, वैâसे मिला, किसने किसे देखा और किसने किसको किस कर लिया वगैरह, वगैरह…! यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की मुलाकात चर्चा में है और इंटरनेट इसे ऐसे पेश कर रहा है जैसे जी-७ नहीं, कोई रोमांटिक फिल्म का क्लाइमेक्स चल रहा हो। सच क्या है, किसने क्या किया, ये अभी जांच का विषय है, लेकिन सोशल मीडिया का पैâसला पहले आ चुका है।
दरअसल, प्रâांस में चल रहे जी-७ शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात का एक वीडियो इंटरनेट पर ऐसा वायरल हुआ कि कूटनीति से ज्यादा चर्चा ‘किस कूटनीति’ की होने लगी। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अभिवादन के दौरान जेलेंस्की ने मेलोनी के होठों को चूमने की कोशिश की, जिससे इटली की प्रधानमंत्री कुछ असहज नजर आईं। हालांकि, इस दावे की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया की अदालत में पैâसला सुनाने की जल्दी हमेशा की तरह बरकरार है। कुछ लोगों ने इसे ‘सबसे अजीब राजनयिक मुलाकात’ बताया, तो कुछ ने वैâमरे के एंगल और क्षणिक भ्रम का मामला कहकर खारिज कर दिया। दिलचस्प बात यह है कि जहां दुनिया के नेता वैश्विक तनाव कम करने में जुटे हैं, वहीं इंटरनेट के विशेषज्ञ चेहरे के भाव, गर्दन के झुकाव और कदमों की दिशा का विश्लेषण कर नए-नए निष्कर्ष निकाल रहे हैं। विड़ंबना तो देखिए, महंगाई और युद्ध जैसे मुद्दों पर लंबी बहस नहीं होती, लेकिन किसी नेता की दो सेकंड की मुलाकात पर हजारों पोस्ट और लाखों टिप्पणियां बरसने लगती हैं। फिलहाल सच क्या है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना जरूर है कि जी-७ का यह वीडियो वैश्विक राजनीति से ज्यादा इंटरनेट की उत्सुकता को उजागर करता नजर आ रहा है।

अन्य समाचार