मुख्यपृष्ठअपराधभाजपा सरकार में जंगलराज; महिला सुरक्षा फिर बनी मजाक...बीच के पास छात्रा...

भाजपा सरकार में जंगलराज; महिला सुरक्षा फिर बनी मजाक…बीच के पास छात्रा को ४ लोगों ने बारी-बारी नोचा!

-गंजाम के बाद पुरी की घटना ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

-बॉयफ्रेंड संग बलिहारचंडी मंदिर घूमने गई थी पीड़िता

-ओडिशा में हर दिन १५ बलात्कार होते हैं

-प्रदेश में ४० हजार से ज्यादा महिलाएं लापता हैं

-दुष्कर्म के खिलाफ आवाज उठाने पर महिलाओं की सुनवाई नहीं होती

ओडिशा के पुरी से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, यहां समुद्र तट के पास कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया। मामले में पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि १९ वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ बलिहारचंडी मंदिर के पास बैठी थी, तभी स्थानीय युवकों के एक समूह ने उनकी तस्वीरें खींची और वीडियो बनाए और उन्हें डिलीट करने के बदले में पैसे मांगे। इस घटना ने एक बार फिर यह बात साबित कर दिखाई है कि भाजपा राज में महिलाओं की सुरक्षा के साथ बार-बार मजाक बन रहा है। बता दें कि जून २०२५ में भी गंजाम में एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था।
पुरी में हुई घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक प्रतीक सिंह ने बताया कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो दो युवकों ने युवती के साथ बलात्कार किया, जबकि अन्य ने उसके प्रेमी के साथ मारपीट की और उसे एक पेड़ से बांध दिया। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। बीजू जनता दल (बीजद) के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय दास बर्मा ने इस घटना को लेकर राज्य की भाजपानीत सरकार पर हमला बोला।
ओडिशा में नहीं थम रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध
कुछ दिनों पहले पुरी में ही ३ लोगों ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसे जिंदा जला दिया था। वहीं बालासोर में एक २० साल की छात्रा ने एचओडी द्वारा यौन उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी।

अन्य समाचार