मुख्यपृष्ठसमाचार२० साल बाद मिलेगा न्याय!

२० साल बाद मिलेगा न्याय!

सामना संवाददाता / मुंबई

-पवनराजे निंबालकर डबल मर्डर केस

-२० जून को सीबीआई कोर्ट सुनाएगी फैसला

महाराष्ट्र की राजनीति को झकझोर देने वाले बहुचर्चित पवनराजे निंबालकर डबल मर्डर केस में अब २० जून को पैâसला सुनाया जाएगा। मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत में २० वर्ष पुराने इस सनसनीखेज हत्याकांड पर १६ जून को निर्णय आने की उम्मीद थी, लेकिन तकनीकी कारणों और वकीलों की अनुपलब्धता के चलते अदालत ने सुनवाई तीन दिन के लिए स्थगित कर दी।
कांग्रेस के प्रभावशाली नेता पवनराजे निंबालकर और उनके चालक की ३ जून २००६ को नवी मुंबई के कलंबोली इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दोहरे हत्याकांड ने उस समय महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया था और इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जोड़कर देखा गया था।
मामले की सबसे अहम कड़ी यह रही कि जांच के दौरान वरिष्ठ नेता पद्मसिंह पाटील का नाम सामने आया। मराठवाड़ा की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव रखने वाले पाटील पर मुकदमा चलने से यह मामला राज्य के सबसे चर्चित राजनीतिक हत्याकांडों में शामिल हो गया। पद्मसिंह पाटील, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सगे भाई हैं।
निंबालकर का बढ़ता जनाधार और क्षेत्रीय राजनीति में उनका प्रभाव दोनों परिवारों के बीच लंबे संघर्ष का कारण बना। करीब दो दशक तक चली कानूनी लड़ाई के बाद अब २० जून को आने वाला फैसला न केवल कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि इसके राजनीतिक प्रभाव भी दूरगामी हो सकते हैं। विशेषकर धाराशिव जिले की राजनीति में निंबालकर और पाटील परिवारों के बीच चली आ रही वर्षों पुरानी प्रतिद्वंद्विता पर इस फैसले की छाप देखने को मिल सकती है। राज्य के सबसे चर्चित राजनीतिक हत्याकांडों में शामिल इस मामले के फैसले पर अब पूरे महाराष्ट्र की निगाहें टिकी हुई हैं।

अन्य समाचार