हिमांशु राज
भुवन बाम का यू-ट्यूब से सीधा बॉलीवुड तक का सफर अब सपना नहीं, हकीकत है। करण जौहर ने खुद इस राज से परदा उठाया और बताया कि डिजिटल स्टार भुवन बाम अब उनकी अगली फिल्म में लीड अभिनेता बन रहे हैं। कॉमेडियन ज़रना गर्ग के साथ बातचीत करते हुए करण बोले, “वो भारत के सबसे बड़े यूट्यूबर रहे हैं और अब हमारी अगली फिल्म में हीरो हैं।”इस खुलासे के बाद भुवन बाम ने हिंदी सिनेमा में अपनी एंट्री को लेकर फैंस के दिलों में उत्साह भर दिया है।
धर्मा प्रोडक्शन्स में लीड एक्टर बनने का मौका पाना किसी भी न्यू ऐज टैलेंट के लिए सपनों की उड़ान जैसा है। भुवन बाम का यह कदम डिजिटल क्रिएटर्स की दुनिया में नया इतिहास लिखने जा रहा है।फिल्म का नाम अभी गुप्त है, लेकिन करण और भुवन की इस शानदार जोड़ी को लेकर अब इंडस्ट्री में जबरदस्त सस्पेंस और रोमांच है। कहीं न कहीं, भुवन बाम की यह जर्नी उन युवाओं की उम्मीदों को पंख देने वाली है, जो छोटे स्क्रीन से बड़े पर्दे के सफर का सपना देखते हैं। भुवन अब न सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर, बल्कि बॉलीवुड के नए सुपरस्टार के तौर पर उभर रहे हैं।
