मुख्यपृष्ठग्लैमरकार्तिक की मिस्ट्री गर्ल

कार्तिक की मिस्ट्री गर्ल

बॉलीवुड के हैंडसम अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों गोवा में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। उनकी वेकेशन तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और इन्हीं तस्वीरों की वजह से उनके अफेयर को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, कार्तिक और एक मिस्ट्री गर्ल ने अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर समुद्र के सामने ली गई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें सिर्फ पैरों की झलक दिखाई दे रही थी। लोकेशन एक जैसी होने के कारण पैंâस ने अंदाजा लगाया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कार्तिक गोवा में करीना कुबिलियूट के साथ थे। करीना एक लिथुआनियाई-अमेरिकी पूर्व मॉडल और पैâशन ब्लॉगर हैं, जो अपने स्टाइल और लाइफस्टाइल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। दिलचस्प बात यह है कि तस्वीरें वायरल होने से पहले कार्तिक उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने करीना को अनफॉलो कर दिया है, जिससे अफवाहों को और हवा मिल गई है।

अन्य समाचार