मुख्यपृष्ठटॉप समाचारविदेशों तक फैला `खरात बाबा' का कारनामा...२०–२० रुपए में बिके बाबा के...

विदेशों तक फैला `खरात बाबा’ का कारनामा…२०–२० रुपए में बिके बाबा के `बेडरूम सीन!’

-एसआईटी और साइबर जांच से मचा हड़कंप

-डिजिटल कंटेंट की अवैध बिक्री ने बढ़ाई चिंता

सुनील ओसवाल / मुंबई

नासिक के स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात का कथित काला साम्राज्य अब केवल यौन शोषण और आर्थिक ठगी तक सीमित नहीं रहा। एसआईटी और साइबर जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि खरात के केबिन में रिकॉर्ड किए गए आपत्तिजनक वीडियो का देशभर में संगठित स्तर पर प्रसार किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ टेलीग्राम नेटवर्क के जरिए ये क्लिप्स मात्र २० रुपए में बेची जा रही थीं।
जांच एजेंसियों के अनुसार, वीडियो महाराष्ट्र से निकलकर २१ राज्यों, कई केंद्रशासित प्रदेशों और श्रीलंका, यूएई, नाइजीरिया तथा फिलीपींस जैसे देशों तक पहुंच गए। इससे यह आशंका मजबूत हुई है कि यह केवल वायरल होने का मामला नहीं, बल्कि डिजिटल कंटेंट की अवैध बिक्री और वितरण का संगठित नेटवर्क हो सकता है। साइबर जांच के दौरान ७४ टेलीग्राम ग्रुप और बड़ी संख्या में फर्जी अकाउंट चिह्नित किए गए हैं। हजारों लिंक, सैकड़ों वीडियो और फोटो इंटरनेट से हटाने की कार्रवाई की गई है। बावजूद इसके, जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में संवेदनशील सामग्री बाहर वैâसे पहुंची और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय थे। इस बीच अशोक खरात के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर १२ हो चुकी है।
जांच में सामने आ रहे नए खुलासे
महिलाओं के कथित यौन शोषण, आर्थिक फरेब, जमीन सौदों में अनियमितता और अंधविश्वास विरोधी कानून के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोपों की जांच जारी है। अब तक ३० से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है- क्या वीडियो केवल वायरल हुए थे या फिर इसके पीछे करोड़ों का कोई संगठित डिजिटल रैकेट काम कर रहा था? एसआईटी और साइबर पुलिस की जांच अब इसी रहस्य की परतें खोलने में जुटी है।

अन्य समाचार