मुख्यपृष्ठनए समाचारललित मोदी, माल्या और चोकसी आए नहीं लूथरा भी निकल गए!

ललित मोदी, माल्या और चोकसी आए नहीं लूथरा भी निकल गए!

– मोदी सरकार की कानून व्यवस्था फेल

-गोवा अग्निकांड का आरोपी भी हुआ फरार

-२५ लोगों की अवैध पब में जलकर हुई थी मौत

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

मोदी राज में अपराध करके कई रसूखदार लोग विदेश भाग चुके हैं और मोदी सरकार उनके वापस ला पाने में अभी तक नाकाम रही है। ललित मोदी, विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे भगोड़ों की लंबी सूची है। इस सूची में एक दो नाम और जुड़ गए हैं। ये हैं लूथरा ब्रदर्स। सौरव लूथरा और गौरव लूथरा गोवा के अस नाइट क्लब के मालिक हैं, जिसमें तीन दिन पहले भयानक अग्निकांड हुआ था। इस कांड के बाद ये दोनों भाई भी आसानी से निकलकर थाईलैंड भाग गए।
दोनों आरोपी भाइयों का इस तरह विदेश भाग जाना बताता है कि मोदी राज में कानून व्यवस्था कितनी फेल हो चुकी है। हैरानी की बात है गोवा में चल रहा वह क्लब पुरी तरह से अवैध था। बताया जाता है कि यह क्लब पूरी तरह से स्थानीय प्रशासन के आशीर्वाद से फल-फूल रहा था।
लूथरा ब्रदर्स के भागने के बाद जारी हुआ लुकआउट नोटिस!
मोदी राज में कानून व्यवस्था कितना फेल हो चुकी है, इसका सबूत है गोवा के अवैध पब के मालिकों का भाग जाना। इस पब में हुए अग्निकांड में २५ लोगों की मौत हो गई थी। अग्निकांड के बाद दोनों भाई गौरव और सौरव लूथरा दिल्ली से विदेश भाग गए। हैरानी की बात है कि उनके भागने के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया।
बता दें कि गोवा के अर्पोरा स्थित बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में शनिवार देर रात लगी आग ने पूरे देश को हिला दिया। क्लब के मालिक और मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा व गौरव लूथरा हादसे की अगली सुबह देश छोड़कर फरार हो गए। पुलिस को शक है कि दोनों ने हादसे के बाद से ही फरार होने की साजिश रच रखी थी। जांच के दौरान जो लापरवाहियां सामने आई हैं, वे साफ बता रही हैं कि पैसा और रसूख ने कानून को वैâसे ताक पर रख दिया था। नाइटक्लब में जब जांच हुई तो ये पता चला कि ये नाइटक्लब नियमों की धज्जियां उड़ाकर चल रहा था। इसके पास ना तो फायर सेफ्टी क्लियरेंस था, ना फायर अलार्म सिस्टम था, ना नाइट क्लब के अंदर स्प्रिंकलर लगे थे और ना ही धुएं की निकासी के लिए व्यवस्था थी। इस वजह से आग लगने के कारण इसमें २५ लोग मारे गए, गोवा पुलिस को दोनों लूथरा भाइयों की तलाश थी और एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस टीम दिल्ली भेजी गई थी, लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले और इसके बाद रविवार की शाम इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया। लेकिन इमिग्रेशन से पता चला कि दोनों ही आरोपी रविवार की सुबह ही दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट लेकर विदेश भाग गए। यानी जिस रात गोवा के नाइटक्लब में आग लगी, उसी की अगली सुबह ये आरोपी विदेश भाग गए और इन्हें पता था कि पुलिस इन तक पहुंचने की कोशिश जरूर करेगी।
किसने की लूथरा भाइयों की मदद?
सबसे बड़ा सवाल यही है, आखिर आरोपी भाई सौरभ और गौरव लूथरा हादसे की अगली सुबह ही देश से वैâसे निकल गए? और वो भी तब, जब देशभर में इंडिगो की फ्लाइट्स को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। यानी सरकार में बैठा कोई तो शख्स है, जिसने इनकी मदद की। सौरभ लूथरा और उसके भाई गौरव के खिलाफ लुकआउट सर्वुâलर ७ दिसंबर को जारी हुआ था, लेकिन सौरभ और गौरव ७ दिसंबर की सुबह ५.३० बजे ही दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर थाईलैंड के लिए निकल चुके थे।

अन्य समाचार