मुख्यपृष्ठनए समाचारकारगिल विजय दिवस पर ‘प्रणाम वीरा’ पुस्तक का लोकार्पण

कारगिल विजय दिवस पर ‘प्रणाम वीरा’ पुस्तक का लोकार्पण

सामना संवाददाता / मुंबई

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों की वीरता और बलिदान पर आधारित रामदास कृष्णा कामत की पुस्तक ‘प्रणाम वीरा’ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि कीर्ति चक्र से सम्मानित नायब सूबेदार संतोष तानाजी राले थे, जबकि अध्यक्षता भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर अरविंद मोकाशी ने की। वहीं सैनिकों के कल्याण के लिए समर्पित कार्य करने वाली उमा कुलकर्णी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान किया गया। साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वीरता के लिए सेना मेडल प्राप्त विकास मेदडे, पूर्व सैनिक विजय कातारे तथा सैनिक माता मीनल मोदी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामदास कामत ने ‘आजादी की जंग, फिल्मों के संग’ प्रस्तुति दी। इस दौरान आर्मी वेलफेयर फंड के लिए उनके मानदेय सहित लगभग रु.१.५ लाख की राशि एकत्रित की गई।

अन्य समाचार