मुख्यपृष्ठनमस्ते सामनासंपादक के नाम पत्र :  गड्ढों के कारण लोग हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

संपादक के नाम पत्र :  गड्ढों के कारण लोग हो रहे दुर्घटनाग्रस्त

‘दोपहर का सामना’ के माध्यम से मैं मनपा प्रशासन का ध्यान उल्हासनगर की ओर दिलाना चाहता हूं, जहां सड़कों से अधिक दयनीय स्थिति उड़ानपुलों की है, जिन पर सड़कों से ज्यादा गड्ढे हैं। इन गड्ढों के कारण न केवल वाहन चालकों की गाड़ियों के टायर फिसल रहे हैं, बल्कि दुपहिया वाहन चालकों सहित उनके पीछे बैठनेवाले भी सड़कों पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। गणेशोत्सव के बाद अब नवरात्रोत्सव का त्योहार भी बस जल्द ही खत्म होनेवाला है, लेकिन उल्हासनगर की सड़कों पर पड़े गड्ढों की दशा में कोई सुधार होता नहीं दिखाई दे रहा है। बीते दिनों शहाड रेलवे उड़ानपुल पर बाइक से जा रही एक वरिष्ठ महिला गड्ढों की चपेट में आ गई। वो तो उसका नसीब अच्छा था कि वो दूसरे वाहन की चपेट में आने से बच गई। अत: संबंधित अधिकारियों से मेरी गुजारिश है कि उल्हासनगर की सड़कों की दुर्दशा पर ध्यान दें, ताकि लोग अपना सफर पूरा कर सकुशल अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकें।
– राजन अंबवने, उल्हासनगर

अन्य समाचार