ओनलीफैंस स्टार और एडल्ट कंटेंट क्रिएटर लिली फिलिप्स एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया विवादित स्टंट नहीं, बल्कि उनके निजी रिश्ते से जुड़ी वो सीमा है, जिसे उन्होंने अपने बॉयप्रâेंड सैम के लिए साफतौर पर तय किया है। लिली अपने पेशेवर एडल्ट जॉब और निजी रिश्ते को अलग-अलग रखना चाहती हैं। लिली फिलिप्स पिछले कुछ समय से अपने सनसनीखेज एडल्ट कंटेंट स्टंट्स के कारण लगातार सुर्खियों में रही हैं। २०२४ में १०१ पुरुषों के साथ शूट किए गए उनके कंटेंट और उस पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने ऑनलाइन दुनिया में बड़ी बहस छेड़ दी थी। इस विवाद ने ओनलीपैंâस आइडियोलॉजी, एडल्ट इंडस्ट्री, सहमति, मानसिक दबाव, ऑनलाइन प्रसिद्धि और कमाई की कीमत जैसे कई गंभीर सवालों को सामने ला दिया था। लिली का कहना है कि उनके पार्टनर सैम उनके काम को समझते हैं और उनके पेशे को लेकर पूरी तरह अनजान या असहज नहीं हैं। दोनों ने अपने रिश्ते में एक स्पष्ट रेखा खींच रखी है। सैम उनके निजी जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन एडल्ट कंटेंट उनके पेशेवर जीवन का हिस्सा है। दोनों को मिलाना वे सही नहीं मानतीं। लिली फिलिप्स का यह रुख बताता है कि विवादों से घिरी हस्तियां भी अपने निजी संबंधों के लिए कुछ सीमाएं तय करना चाहती हैं। लिली फिलिप्स का मामला केवल एक एडल्ट कंटेंट क्रिएटर की निजी पसंद तक सीमित नहीं है। यह डिजिटल युग के उस बड़े सवाल से जुड़ा है, जहां इंसान खुद एक ब्रांड बन जाता है और उसकी निजी जिंदगी भी बाजार की नजर में आ जाती है।
