-लिली ने साक्षात्कार में अपने बेडरूम की प्राथमिकताओं के बारे में खुलकर बात की है।
-अभिनेत्री इस्ला फिशर ने खुलासा किया है कि ८२० पाउंड की लूबोटिन हील्स पहनकर गिरने के बाद उनके पैर की उंगली टूट गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।
-सीमा श्रीवास्तव
यह भी बहुत बुरी चीज है, मगर पता नहीं क्यों इसकी लत व इसके शौक से अच्छे-अच्छे नहीं बच पाते। अब देखिए न मशहूर गायिका लिली एलन ने अपने साक्षात्कार में खुद को ‘पॉर्न की शौकीन’ बताया है। लिली का पिछले साल ही अपने पति डेविड हार्बर से तलाक हो गया था। अब उसने खुलासा किया कि अश्लील वेबसाइटों के मामले में उन्हें अपने नए बॉयप्रâेंड के साथ एक अजीबोगरीब गलती का सामना करना पड़ा था। लिली ने पुष्टि की कि वह जोनाह प्रâायड के साथ एक नए रिश्ते में हैं। हालांकि, वह सार्वजनिक रूप से अपने रोमांस के बारे में बात करने में हिचकिचाती हैं। लिली ने साक्षात्कार में अपने बेडरूम की प्राथमिकताओं के बारे में खुलकर बात की है। पॉर्न के बारे में अपने विचारों पर बात करते हुए उन्होंने एक मैगजीन को बताया, ‘ऐसे समय भी रहे हैं जब मैं पॉर्र्न की शौकीन रही हूं। फिलहाल मैं उस दौर में नहीं हूं।’ हाल ही में अपने नए बॉयप्रâेंड जोनाह के साथ पॉर्र्न को लेकर हुई एक गलती को स्वीकार करते हुए लिली ने आगे कहा, ‘हालांकि, मैंने कुछ दिन पहले पॉर्नहब पर लॉग इन करने की कोशिश की क्योंकि मेरा फोन ब्लूटूथ स्पीकर से कनेक्टेड था। एक शो के बैकस्टेज पर मैंने सोचा कि जब सब लोग टॉयलेट जाने की तैयारी कर रहे हों तो पॉर्न चलाना बहुत मजेदार होगा और सब सोचेंगे कि मैं चुपके से टॉयलेट में पॉर्न देख रही हूं।’ लेकिन वाईफाई की वजह से मैं किसी भी प्रतिबंधित साइट पर नहीं जा सकी, इसलिए मैं ऐसा नहीं कर सकी। ‘फिर बाद में मैं अपने बॉयप्रâेंड के साथ थी और जब उसने मुझसे कुछ गूगल करने को कहा, तो मेरी सर्च हिस्ट्री में पॉर्नहब आ गया और मैंने समझाने की कोशिश की लेकिन यह बात उसे विश्वसनीय नहीं लगी।’ लिली ने आगे कहा कि उसे शर्मिंदगी नहीं हुई, बल्कि इस बात से ‘गुस्सा’ आया कि उसके साथी ने उस पर विश्वास क्यों नहीं किया।
लूबोटिन हील्स की चोट
अब ऊंची हील्स की चप्पले पहनना कौन पसंद नहीं करता। मगर कभी- कभी ऐसी हील्स खतरनाक भी बन जाती है। अब देखिए न, अभिनेत्री इस्ला फिशर ने खुलासा किया है कि ८२० पाउंड की लूबोटिन हील्स पहनकर गिरने के बाद उनके पैर की उंगली टूट गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। ५० वर्षीय अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जब उनकी रात की पार्टी का अनुभव खराब हो गया, और उन्होंने डॉक्टरों के साथ अपने अनुभव को भी बताया। कन्फेशंस ऑफ अ शॉपाहोलिक’ की स्टार इस्ला एक चमकीली मिनीड्रेस में अपने पैरों की खूबसूरती का जलवा बिखेर रही थी कि गिर गई। और अपने पैर का अंगूठा तुड़वा बैठी। मजे की बात यह है कि उसने डॉक्टर द्वारा पैर के अंगूठे की जांच किए जाने के दौरान भी अपनी महंगी हील वाली सैंडल पहनी हुई थी। अपनी पोस्ट के साथ, इस्ला ने लिखा, ‘उन्होंने कहा ‘ऑल द बेस्ट’। मेरी एक उंगली टूट गई।’ बताया जाता है कि इस्ला दक्षिण अप्रâीका के पूर्व खिलाड़ी लैरी कोहेन को डेट कर रही हैं। अली जी कॉमेडियन साशा, जिन्होंने १३ साल की शादी के बाद पिछले जून में इस्ला से तलाक ले लिया है। यानि इस्ला अब अकेली हैं और अस्पताल में इलाज करवा रही हैं।
