रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
अपने सामाजिक सेवा कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाले लायंस क्लब मुंबई, डिस्ट्रिक्ट 3231 A3 की ओर से विरार स्थित एक वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंद बुजुर्गों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा पहल की गई।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनोज बाबुर, लायन नटवर बांका, डीजी विकास सराफ, वीवीडी तथा सभी पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (पीडीजी) लायन तस्नीम हरियान और लायन हनुमंत भोसले सहित कई अन्य गणमान्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने बुजुर्गों को कंबल वितरित कर मानवीय संवेदनाओं और सेवा भावना का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।
बुजुर्गों ने इस पहल के लिए लायंस क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और ठंड के मौसम में मिली इस सहायता को बड़ी राहत बताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ और सामाजिक सेवा के प्रति लायंस क्लब की प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित करता नजर आया।
