अमिताभ श्रीवास्तव
कॉमनवेल्थ गेम्स में नेटबॉल का वह मैच सुर्खियों में आ गया, जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया मगर ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ियों की ड्रेस सबकी नजर में आ गई, जिसे खिलाड़ी बार बार व्यवस्थित करती दिखी। लोगों ने कहा क्या जरूरत है ऐसी ड्रेस पहनने की, जिसमें बॉडी सहज न रहे और महिला खिलाड़ी अपने बदन को ढंकने की कोशिशें करती रहें? मगर ऑस्ट्रेलिया की नेटबॉल स्टार सोफी गार्बिन ने इन दावों का खंडन किया है कि उनकी टीम की किट अनुचित है। ऑस्ट्रेलिया कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने खिताब का बचाव करने के लिए उतरी हैं और पिछले दिनों इंग्लैंड पर ६६-४७ की शानदार जीत हासिल की। २९ वर्षीय गार्बिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ४२ प्रयासों में से ४१ गोल दागे। लेकिन टूर्नामेंट के शुरुआती चरणों के दौरान टीम के कुछ सदस्यों के साथ शर्मनाक घटना होते-होते बची, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया आलोचनाओं के घेरे में आ गया है। इंग्लैंड पर जीत के दौरान अपनी मर्यादा बनाए रखने के लिए वे अपनी छोटी पोशाकों को नीचे खींचती हुई नजर आर्इं। गार्बिन का कहना है कि उन्हें और उनकी टीम के साथियों को राष्ट्रमंडल खेलों की जर्सी से कोई समस्या नहीं है। उस निशानेबाज ने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि एक नेटबॉलर के रूप में, मैं हमेशा अपनी ड्रेस को नीचे खींचती रहती हूं। जाहिर है हमने दूसरे लोगों की कई टिप्पणियां देखी हैं, लेकिन कोर्ट पर हमें ड्रेस के ऊपर-नीचे होने की आदत है।’ मुझे नहीं लगता कि इससे हमारे प्रदर्शन पर कोई असर पड़ रहा है इसलिए कोई बात नहीं। मुझे लगता है कि हम अगले कुछ दिनों में इस बारे में विचार कर सकते हैं कि हम क्या कर सकते हैं, लेकिन हमें अपनी ड्रेस बहुत पसंद है।
वो किम नहीं है…
लोगों ने उसे किम समझा मगर वो किम नहीं है। जी हां, इटली की टीवी फुटबॉल प्रेजेंटर मारियालुइसा जैकोबेली ने जब नए सीजन की तैयारी के दौरान अपने प्रशंसकों को बिकिनी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की तो सब हैरान रह गए। कहने लगे कि ये तो किम है। दरअसल, वह ब्रॉडकास्टर किम कार्दशियन की हमशक्ल दिखती है। और जैसे ही जैकोबेली ने अपनी एक टॉपलेस फोटो शेयर की तो पैंâस अचंभित रह गए। समुद्र में डुबकी लगाने की तैयारी करते हुए उसने बेहद छोटी लाल बिकिनी में अपने आकर्षक फिगर का प्रदर्शन किया। जैकोबेली ने धूप से अपनी आंखों को बचाने के लिए अपनी बांह पर चश्मा लगा लिया था। यह सब देखकर उसके पांच मिलियन फॉलोअर्स में से दर्जनों लोग आश्चर्यचकित होकर सीधे कमेंट सेक्शन में पहुंच गए। वह ऐसा हमेशा करती है। पिछले साल चेल्सी और बायर लेवरकुसेन के बीच प्री-सीजन मुकाबले से पहले पिच के किनारे ली गई एक तस्वीर में जैकोबेली ने लो-कट टॉप पहनकर अपने फॉलोअर्स को दीवाना बना दिया था। टेम्पटेशन आइलैंड की इस पूर्व स्टार ने स्टैमफोर्ड ब्रिज की अपनी यात्रा के दौरान क्लब वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सेल्फी लेने का मौका भी नहीं छोड़ा। वह स्पोर्टमीडियासेट के लिए नए सीरी ए अभियान की कवरेज का नेतृत्व करने वाली हैं।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)
