मुख्यपृष्ठग्लैमरमाही का आम्रपाली को तंज... ‘आलू की बोरी जैसी लगती है’

माही का आम्रपाली को तंज… ‘आलू की बोरी जैसी लगती है’

‘बिग बॉस २०’ में गेम कम और जुबानी जंग ज्यादा देखने को मिल रही है। अब अभिनेत्री माही विज ने भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे पर ऐसा तंज कसा कि बवाल मच गया। बेडरूम में गुल्लू और कनिका मान के साथ गपशप करते हुए माही ने आम्रपाली को ‘आलू की बोरी’ तक कह डाला। बस फिर क्या था, भोजपुरी प्रशंसकों का पारा चढ़ गया और सोशल मीडिया पर माही की जमकर क्लास लगने लगी। माही यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने लव गिल, स्काउट, उदिती और अरिश्फा खान को भी बोरिंग बताते हुए निशाना साधा। यानी घर में दूसरों के गेम की समीक्षा करते-करते माही खुद विवादों के घेरे में आ गर्इं। अब निगाहें वीकेंड का वार पर हैं। सवाल है, सलमान खान माही की इस बॉडी शेमिंग पर फटकार लगाएंगे या मामला चेतावनी देकर रफा-दफा हो जाएगा?

अन्य समाचार