बॉलीवुड में हीरोइन बनना आसान नहीं, खासकर तब जब फिल्म की सफलता का पूरा दारोमदार हीरो के कंधों पर टिका हो! राधिका आप्टे ने हिंदी सिनेमा की इसी हकीकत पर बेबाक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि फीमेल लीड फिल्मों को सिनेमाघरों में दमदार ओपनिंग मिलना आज भी मुश्किल है। राधिका ने साफ कहा कि वह आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण नहीं हैं, जिनकी फिल्मों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद की जाती है। ऐसे में उनके जैसी अभिनेत्रियों को कई बार उन फिल्मों का हिस्सा बनना पड़ता है, जिनमें हीरो का किरदार सबसे आगे होता है।
